Father's Day 2022
Photo - Social Media

    Loading

    मुंबई : पिता (Father) अपने बच्चों (Children) के लिए हमेशा सुपरहीरो (SuperHero) होता हैं। बच्चे अपने पिता के पास अपने आपको सेफ फील करते है। पिता के पास रहने पर हर बच्चा उनको खुद का सुरक्षा कवच समझता है। पिता जीवन में बच्चों के साथ खट्टे-मीठे दोनों तरीके से पेश होते है। पिता बच्चों के सामने कठोर बनने की कोशिश करता है, लेकिन अंदर से उनका हाल भी मां की तरह ही होता है। वो कहावत है न कि ‘नारियल भले ही ऊपर से कितना भी कठोर बन ले, लेकिन अंदर से वो मुलायम ही होता है।’  पिता ही अपने बच्चों को जीवन का वो सबक सीखता है जिसका फायदा बच्चे को आगे चलकर होता है।

    बच्चे स्कूल का पाठ तो एक निर्धारित उम्र में पढ़ते और सीखते हैं, लेकिन बच्चों को पहली शिक्षा पिता से ही मिलता है, क्योंकि पिता मजबूती के साथ सबक सिखाता है। इसी दिशा में बॉलीवुड के कई सितारें भी शामिल है। जो अभिनय के साथ-साथ पिता का भी फर्ज बखूबी निभाते हैं। वो अपने इस जिम्मेदारी का हर अंश पूरा करते है। वो अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्तता के बाद भी अपने बच्चों को खूब प्यार देते है। वो पर्दे पर अपने आप को चाहे जैसे भी पेश करते हो, लेकिन वो जैसे से अपने बच्चों के बीच पहुंचे है उनके चेहरे पर एक अलग खुशी छलक पड़ती हैं। तो आइए जानते है उन सितारों को जो इस फादर्स डे अपने बच्चों के साथ इस पल को बिता रहे हैं। 

    सैफ अली खान

    सैफ अली खान बॉलीवुड दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखते है। इसके साथ ही वो चार सुंदर बच्चों के पिता भी है। सैफ अली खान अपने पूर्व पत्नी अमृता सिंह के पति और एक्ट्रेस सारा अली खान और इब्राहिम के पिता है। इब्राहिम का चेहरा हूबहू अपने पिता सैफ अली खान जिसे देखकर एक बार सभी धोखा खा सकते है। इब्राहिम बहुत जल्द बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले है। सैफ अली खान की पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान से उन्हें दो बड़े ही प्यारे बच्चे हैं। बेटा तैमूर और जेह।

    शाहिद कपूर

    मल्टीटैलेंटेड एक्टर शाहिद कपूर और पत्नी मीरा राजपूत अपनी बेटी मिशा और बेटे जैन से खूब प्यार करते है। इतना ही नहीं अभिनेता जब भी अपने शूटिंग से फ्री हो जाते है तो वो हैप्पी टाइम अपने बच्चों के साथ ही स्पेंट करते है। बच्चे भी अपने पिता के प्यार के लिए बड़े ही मासूमियत से उनके सामने पेश होते है। शाहिद कपूर अक्सर अपने बच्चों और पत्नी के साथ समय बिताते देखे जाते हैं।

    आयुष्मान खुराना

    बहुमुखी अभिनेताओं में से एक है। आयुष्मान खुराना जो अपने अभिनय से आने फैंस के चहेते एक्टर है। वो अपने बेटे विराजवीर और बेटी वरुष्का के बेस्ट फादर हैं। वो फ्री टाइम अपने फैमिली के साथ ही बिताना पसंद करते है। आयुष्मान खुराना और पत्नी ताहिरा कश्यप चाहते है कि वो दोनों मीडिया और पैपराजी से दूर ही रहे है। आयुष्मान खुराना की फैमिली फोटो और वीडियो केवल उनके सोशल मीडिया हैंडल पर ही देखने को मिलता है। वो फिल्मों के साथ-साथ अपने फैमिली के साथ भी नरम दिल पेश होते है।

    ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर और हॉट डैडी की लिस्ट में ऋतिक रोशन आते है। जो फिल्मों में अपने एक्शन के लिए जाने जाते है। ऋतिक रोशन हृदान और रेहान के पिता हैं। ऋतिक रोशन और सुज़ैन भले ही साल 2013 से रह रहे हो, लेकिन ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों से असीमित प्यार करते है। 

    अंगद बेदी

    बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी बेटी मेहर और बेटा गुरिक के लविंग और केयरिंग डैड है। अभिनेता की पत्नी नेहा धूपिया है। अंगद बेदी अक्सर अपने बच्चों के साथ मस्ती करते हुए वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। 

    अपारशक्ति खुराना   

    एक्टर अपारशक्ति खुराना अपनी क्यूट बेटी अर्ज़ोई के पिता हैं। अपारशक्ति खुराना  और पत्नी आकृति साल 2021 में इस नई जिम्मेदारी में बंधे थे। हाल ही में अपारशक्ति खुराना ने अपनी बेटी के लिए एक लेटर लिखा था जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया था।

    कुणाल खेमू

    बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर कुणाल खेमू और पत्नी सोहा अली खान की 5 साल की बेटी इनाया कौमी हैं। कुणाल खेमू भी अपने प्रोजेक्ट्स के बाद का समय अपनी बेटी के साथ ही बिताना पसंद करते है।

    इतना ही नहीं कुणाल खेमू ने अपने सीने पर दिल के पास अपनी बेटी का नाम का टैटू भी बनवाए है। उनका टैटू देवनागरी भाषा में है। कुणाल खेमू अक्सर अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ नजर आते है।