आज है शालिनी अरोड़ा का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: टेलीविजन एक्ट्रेस शालिनी अरोड़ा (Shalini Arora) आज यानी 9 नवंबर को अपना जन्मदिन (Birthday) मना रही है। उनका जन्म 1971 को लखनऊ के उत्तर प्रदेश में हुआ था। एक्ट्रेस आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। शालिनी ने अपने फिल्मी करियर में कई टीवी शोज में काम किया है। शालिनी हमेशा सपोर्टिंग रोल में ही नजर आई। लेकिन फिर भी एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों के दिलों पर राज करती है। शालिनी ने अपनी करियर में अब तक दर्जनों टीवी में शोज में अभिनय कर चुकी हैं। 

    शालिनी टेलीविजन जगत की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने एक श्रृंगार-स्वाभिमान, वो अपना सा, करम अपना अपना, पवित्र रिश्ता, फुलवा, बालिका वधु, दिया और बाती हम, मधुबाला, भाग्य लक्ष्मी जैसे सीरियल में अभियान किया है। इन सभी सीरियल में एक्ट्रेस के अभियान को बहुत पसंद किया गया है। शालिनी टेलीविजन की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक है। गौरतलब है कि इन दिनों शालिनी ने टेलीविजन इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया है। लेकिन आज भी उनके फैंस उनके वापस लौटने का इंतजार कर रहे है। 

    शालिनी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहा करती थी लेकिन इन दिनों एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से भी ब्रेक ले लिया है। इस वक़्त शालिनी अपने निजी जिंदगी में बहुत ज्यादा बिजी हैं। इस वक़्त एक्ट्रेस अपना पूरा ध्यान अपनी फॅमिली को दे रही हैं। गौरतलब है कि शालिनी ने  फिल्म जय जवान जय किसान में लाल बहादुर शास्त्री की मां का किरदार भी निभा चुकी है।