Happy Birthday Mahesh Manjrekar
Photo - Instagram

    Loading

    मुंबई : महेश वामन मांजरेकर (Mahesh Vaman Manjrekar) का जन्म 16 अगस्त 1958 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था। यह एक अभिनेता (Actor), फिल्म निर्माता (Film Producer), फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं, महेश मांजरेकर मराठी, भोजपुरी, हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम करते हैं। अभिनेता आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। महेश मांजरेकर को रियलिटी शो बिग बॉस मराठी के होस्ट के रूप में भी जाना जाता है। अभिनेता अब तक कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं। जिसमें उनकी खुद की कुछ प्रस्तुतियां भी शामिल हैं। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे पर ‘क्षितिज’ नामक दूरदर्शन मराठी श्रृंखला से की थी।

    जिसमें उन्होंने एक कुष्ठ रोगी की भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में रिलीज फिल्म ‘कांटे’ में अपनी भूमिका निभाकर की थी। महेश मांजरेकर की फिल्म में ‘प्राण जाए पर शान न जाए’, ‘मुसाफिर’, ‘ज़िंदा’, ‘मीराबाई नॉट ऑउट’, ‘मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोय’, ‘वांटेड’, ‘तीन पत्ती’, ‘दबंग’, ‘रेडी’, ‘बॉडीगॉर्ड’, ‘ओह माई गॉड’, ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’, ‘हिम्मतवाला’, ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा’, ‘जय हो’, ‘सिंघम रिटर्न्स’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘वरुण धवन’, ‘मर्द को दर्द नहीं होता’, ‘टोटल धमाल’ और ‘साहो’ शामिल है। महेश मांजरेकर की टेलीविजन शो में ‘झलक दिखला जा 1’, ‘सीआईडी’ और ‘बिग बॉस मराठी 3’ जैसे शो शामिल है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mahesh Manjrekar (@maheshmanjrekar)

    अभिनेता साल 2014 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तर पश्चिम से मनसे के उम्मीदवार थे, लेकिन वो शिवसेना के उम्मीदवार गजानन कीर्तिकर से हार गए थे। महेश मांजरेकर ने दीपा मेहता से शादी की थी जो एक कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर थी, लेकिन बाद में उनका तलाक ही गया। जिससे उन्हें दो बच्चे हैं। बाद में महेश मांजरेकर ने मेधा मांजरेकर से शादी कर ली। उनकी एक बेटी, सई मांजरेकर है, जो एक अभिनेत्री है। महेश मांजरेकर ने साल 2011 में अनिरुद्ध देशपांडे के साथ ग्रेट मराठा एंटरटेनमेंट एलएलपी प्रोडक्शंस नामक अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी लॉन्च की। इस प्रोडक्शन के बैनर तले पहली फिल्म ‘फकता लध महाना’ बनी थी। जो सबसे महंगी मराठी फिल्मों में से एक है। महेश मांजरेकर आगमी फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आएंगे।