आज है सिकंदर खेर का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: अभिनेता सिकंदर खेर (Sikandar Kher) 31st अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1980 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। सिकंदर की मां बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर उनके पिता का नाम गौतम बैरी हैं। हालांकि बाद में सिकंदर की मां किरण खेर का उनके पति गौतम से तलाक हो गया, और उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर से शादी से कर ली। इसलिए उनकी पहचान सिकंदर खेर हो गया। 

    सिकंदर खेर ने अपनी पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से की थी। उसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से छह महीने का थिएटर कोर्स किया था। सिकंदर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले अपने करियर की शुरुआत सह निर्देशक के तौर पर की थी। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान की फिल्म दिल तो पागल है और देवदास में सह निदेशक के रूप में काम किया था। 

    सिकंदर खेर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत डायरेक्टर हंसल मेहता की फिल्म से की थी। सिकंदर खेर ने अपना डेब्यू वर्ष 2008 में वुडस्टॉक विला से किया था। इस फिल्म में एक्टर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे और फिल्म भी फ्लॉप हो गई थी। लेकिन फिर भी लोगों को उनका अभियान पसंद आया था। उसके बाद सिकंदर अर्जुन कपूर, ऋषि कपूर अभिनीत फिल्म औरंगजेब में सहायक भूमिका में नजर आये थे।

    इस फील के बाद एक्टर हम जी जान से, प्लेयर्स, औरंगजेब, तेरे बिन लादेन 2, मिलन टॉकीज, रोमियो अकबर वॉल्टर और द जोया फैक्टर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। सिकंदर खेर बॉलीवुड में कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाए। उसके बाद सिकंदर खेर ने छोटे पर्दे पर भी अपना अभिनय दिखाया है। आखिरी बार सिकंदर खेर अभिनेत्री सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या में नजर आए थे।