आज है साउथ एक्टर आर्य का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: साउथ इंडियन अभिनेता और निर्माता आर्य (Arya) आज यानी 11 दिसंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 1980 में केरल में हुआ था। आर्य तमिल फिल्मों में नज़र आते है और इसके अलावा वो मलयालम,तेलुगु और कन्नड़ में प्रोडक्शन का काम भी कर चुके है। आर्य 2015 में फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी 100 शामिल थे। आर्य जो शीर्ष कमाई करने वाली भारतीय हस्तियों पर आधारित एक सूची है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

    आर्य ने अपनी स्कूली शिक्षा  SBOA मैट्रिकुलेशन और हायर सेकेंडरी स्कूल, चेन्नई से किया था। उसके बाद एक्टर ने चेन्नई के वंडालूर में क्रिसेंट इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। आर्य ने 2005 में फिल्म अरिंथुम अरियामालुम से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। आर्य की ये फिल्म हिट रही था। उसके बाद एक्टर ने कई हिट फिल्में की। आर्य ने कई फिल्में का निर्माण भी किया है। 

    आर्य ने साल 2019 में अपने से 16 साल छोटी अभिनेत्री सायशा से शादी कर ली। इन दिनों की पहली मुलाकात गजिनीकांत के सेट पर हुई थी। यही से इन दोनों के बीच दोस्ती शुरू हुई जो वक्त के साथ प्यार में बादल गई। एक-दूसरे को जानने और समझने के बाद इन दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। दोनों ने समाज के रूढ़िवादी सोच को दरकिनार कर 16 साल के उम्र में फर्क के बावजूद शादी की और हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए। गौरतलब है कि आर्य की पत्नी सायशा सहगल दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन हैं।