आज है यश चोपड़ा का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

    Loading

    मुंबई: आज है बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का जन्मदिन। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दी है। यश चोपड़ा ने ‘दीवार’, ‘कभी कभी’, ‘डर’, ‘चांदनी’, ‘सिलसिला’, ‘दिल तो पागल है’, ‘वीर जारा’ जैसी कई बेहतरीन और रोमांटिक फिल्में बनाने वाले यश चोपड़ा ने पर्दे पर रोमांस और प्यार को नए मायने दिए हैं। यश चोपड़ा ने हमेशा अलग-अलग दौर में विभिन्न तरह की फिल्में बनाकर पर्दे पर पेश किया। 

    लेकिन क्या आप जानते हो लाखों  दिलों को घायल कर देने वाली एक्ट्रेस मुमताज यश चोपड़ा के प्यार में पागल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों शादी करने का भी मन बना चुके थे। दोनों उस वक्त एक दूसरे को डेट कर रहे थे और ज्यादा से ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ बिताते थे। यश चोपड़ा तो मुमताज के इस कदर दीवाने थे कि उन्होंने अपनी फिल्म ‘आदमी और इंसान’ में सायरा बानो के अलावा मुमताज को भी कास्ट कर लिया था।

    कहा ये भी जाता है कि सायरा बानो इस फिल्म में लीड में थी। लेकिन फिर भी यश चोपड़ा ने मुमताज के किरदार को फिल्म में और भी ज्यादा बड़ा दिया था। और मुमताज को साइड हीरोइन से मुख्यधारा की हीरोइन बना दिया था। दोनों का प्यार और भी ज्यादा गहरा होते जा रहा था। यह तक की यश चोपड़ा के बड़े भाई मुमताज के घर पहुंच गए थे। लेकिन उस वक़्त मुमताज का करियर सफलता की सीडी चढ़ रहा था। इसलिए मुमताज के घरवाले नहीं चाहते थे की एक्ट्रेस करियर छोड़ घर संभाले। और इस तरह मुमताज और यश चोपड़ा का रिश्ता यहीं खत्म हो गया।

    कुछ वक़्त बाद इसके बाद यश चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी कर ली जबकि मुमताज ने अपने करियर और फिल्मों पर ध्यान देना शुरू कर दिया। इसके बाद मुमताज की जोड़ी सदाबहार अभिनेता राजेश खन्ना के साथ बनी और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। मुमताज अब काफी बड़ी स्टार बन गई थीं। लेकिन अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने भी एक व्यवसायी से शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी।

    कुछ वक़्त बाद यश चोपड़ा ने पामेला सिंह से शादी कर ली जबकि मुमताज ने अपने करियर और फिल्मों पर ध्यान देना शुरू कर दिया। इसके बाद मुमताज की जोड़ी सदाबहार अभिनेता राजेश खन्ना के साथ बनी और दोनों ने कई सुपरहिट फिल्में दीं। मुमताज अब काफी बड़ी स्टार बन गई थीं। लेकिन अपने करियर की ऊंचाई पर पहुंचकर उन्होंने भी एक व्यवसायी से शादी करके फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी। यश चोपड़ा का 21 अक्टूबर 2012 को उनका निधन हो गया।