Urfi Javed Skipping Video
Photo- Urfi Javed Instagram

    Loading

    मुंबई : उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन सुर्खियों में रहती है। वो अपने ड्रेसिंग सेंस (Dressing Sense) के लिए मशहूर (Famous) है। यहां तक की उनके अतरंगी पहनावों (Unusual Outfits) को देखकर उनके फैंस (Fans) भी दंग रह जाते है। उर्फी जावेद अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वो आए दिन अपने इन्स्टाग्राम पर अतरंगी पहनावे वाले वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती है। वहीं एक बार फिर उर्फी जावेद अपने इन्स्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर की है।

    ये वीडियो वास्तव में चौंकाने वाला है। इस वीडियो में उर्फी जावेद जो कर रही है। उसमें थोड़ी सी चूक में ये चोटिल भी हो सकती है। दरअसल, उर्फी जावेद स्किपिंग कर रही है। स्किपिंग करना तो आसान है। ये सभी कर लेंगे, लेकिन उर्फी जावेद साड़ी और हाई हिल सैंडल पहनकर रस्सी कूद रही है। जो लोगों के लिए कठिन साबित हो सकता है। अगर हम बात करें इनके पहनावे की तो उर्फी जावेद पिंक और ब्लू कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी है। जिसके पल्लू को वो पीछे अमेठी है। वीडियो में उर्फी जावेद अपना बोल्ड लुक तैयार की है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Urrfii (@urf7i)

    वो अपने बालों का बन बनाई है और अपने जुल्फों को थोड़ा बिखेरे नजर आ रही है। वो अपने चेहरे पर परफेक्ट मेकअप की है। इतना ही नहीं उर्फी जावेद ने अपने फैंस से सवाल करते हुए पूछी कि क्या आप साड़ी और हील्स में स्किप कर सकते है। उनके इस वीडियो की तरफ फैंस बड़ी तेजी से आकर्षित हो रहे है। उनके इस वीडियो को अब तक 3 लाख से अधिक लोग पसंद कर चुके है। उर्फी जावेद अतरंगी पहनावे के लिए लोगों में अपना एक अलग पहचान बना चुकी है।