Reality Show
Photo- Instagram

    Loading

    मुंबई : अलग-अलग कहानी कहने वाले अपने लोकप्रिय (Popular) फिक्शन (Fiction) शो (Show) के लिए जाना जाने वाला, स्टार प्लस (Star Plus) अपने शक्तिशाली (Powerful) कंटेंट (Content) के साथ हर दिन लाखों लोगों तक पहुंचता है। अब यह एक ही मंच पर लेकर आ रहे है, एक ऐसा शो, जिसमें अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत और कोरियोग्राफी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के सेलिब्रिटी जोड़े एकसाथ नजर आएंगे। यह शो भारतीय टेलीविजन पर कुछ बेहतरीन पलों का गवाह बनेगा। क्योंकि यह सेलिब्रिटी जोड़े ‘स्मार्ट जोड़ी’ के खिताब के लिए एकदूसरे से मुकाबला करेंगे।

    फ्रेम्स प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस मजेदार रियलिटी शो में 12 से 15 जोड़े होंगे। अब तक दो जोड़ों के नाम चुने जा चुके है। जो ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो के फेम अभिनेता नील भट्ट और उनकी पत्नी अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा साथ ही राहुल महाजन और पत्नी नताल्या इलीना है। एक्सक्लूसिव जानकारी साझा करते हुए, शो के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘इस शो में एक होस्ट और एक को-होस्ट होगा। शो के लिए अब तक कई नामों से संपर्क किया गया है। एक आयुष्मान खुराना, दूसरे रितेश देशमुख और तीसरे मनीष पॉल है। वो इनमें से एक नाम को लॉक करने की प्रक्रिया में है।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Neil Bhatt/अ‌‌‍दाकार (@bhatt_neil)

    वो वर्तमान में पैसे, तारीख और अन्य विवरणों पर काम कर रहे है। होस्ट के अलावा, कई जोड़ों को प्रतियोगी के रूप में शो में भाग लेने के लिए संपर्क किया गया है।’ शो में आने वाले दिनों में दर्शकों को बहुत कुछ रोचक देखने को मिलने वाला है! तो नए जमाने के इस रियलिटी शो देखने के लिए तैयार हो जाइए केवल अपने पसंदीदा चैनल – स्टार प्लस पर!