Photo: Viral Bhayani Instagram
Photo: Viral Bhayani Instagram

    Loading

    मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार किड हैं। उनकी फैन फोल्लोविंग भी किसी बड़े स्टार से काम नहीं है। फोटोग्राफर्स की नजरें जूनियर पटौदी को ही ढूंड रही होती हैं। तैमूर अली खान  की उम्र अभी सिर्फ 4 साल है लेकिन मीडिया को फेस करते वक्त उनका कॉन्फिडेंस किसी नवाब से कम नहीं होता है। तैमूर हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते है। 

    ऐसे में अब सोशल मीडिया पर उनके हूबहू शक्ल वाले बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। उस बच्चे का नाम जार्यन थापर (Zaryan Thapar) हैं। जार्यन की तस्वीर देख कर आप भी दंग रह जाओगे। इन दोनों को एक साथ देख अंदाजा लगाना भी मुश्किल है कि तैमूर कौन है और जार्यन कौन हैं। दरअसल हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने तैमूर अली खान और जार्यन थापर की कोलॉज शेयर की है। इस फोटो को देख कर इस में अंतर कर पाना बहुत ही मुश्किल है। तैमूर का हमशक्ल भी उनकी तरह क्यूट है। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

    सोशल मीडिया पर तैमूर और उनके हमशक्ल की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं फैंस भी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-  ‘तैमूर को फरक नहीं पड़ेगा पर दूसरे बच्चे को पड़ेगा’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘किसी भी बच्चे को ऐसे डुप्लीकेट कह के तुलना मत करो।’ तो एक अन्य यूजर ने लिखा- अब यही बचा था’ तो एक ने लिखा ‘अब बस करो।’

    गौरतलब है कि तैमूर इतने छोटे है फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी का जवाब ही नहीं हैं। उन्हें उतना ही इम्पोर्टेन्ट दिया जाता है जितना एक सुपरस्टार को दिया जाता है। वे अभी से सबके दिलो पर राज कर रहे है। तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर साल 2016 में हुआ था। इस साल दिसंबर में वह 5 साल के हो जाएंगे।  लेकिन उनका कॉन्फिडेंस देखकर ऐसा लगता नहीं है कि जूनियर पटौदी अभी सिर्फ 4 साल के हैं। मालूम हो कि जब तैमूर का नामकरण हुआ था तो काफी ज्यादा विवाद हुआ था। लेकिन वक्त से साथ सब शांत हो गया और आज फैंस तैमूर पर जान छिड़कते हैं।