काफी ट्रेंड में हैं यह लेयर ज्वेलरी

Loading

जब बात सजने-धजने की आती है, तो सबसे पहले ख्याल आभूषणों का आता है। महिलाओं की खूबसूरती में ज्वेलरी चार-चाँद लगा देती है। ज़्यादातर महिलाएं सारी ज़िंदगी एक ही तरह की ज्वेलरी पहनती हैं। वह एक चेन हो सकती है या फिर अगूंठी, जो वह न जाने कितने सालों से पहने हुए हैं। वहीं अगर फैशन की बात करें तो समय के साथ ज्वेलरी को लेयर में पहनने का ट्रेंड शुरू हो गया है, जो काफी चलन में है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही लेयर ज्वेलरी के बारे में…

ब्रेसलेट-

अक्सर देखा जाता है की महिलाएं अपने हाथों में चूड़ियां ही पहनती है। लेकिन समय के साथ कई ट्रेंड आएं है। ऐसे में लेयर ब्रेसलेट्स का काफी चलन देखने को मिल रहा है। जो किसी भी महिला या लड़कियों के हाथों में बेहद ही सुंदर दीखता है।  

नेकलेस-

नेकलेस से महिलाओं की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। ऐसे में लेयर नेकलेस काफी ट्रेंड में है। यह आपको सिल्वर, गोल्ड या फिर किसी भी रंग में मिल जाएगा। आप चाहें तो कई सारी चेन्स को पहन सकती हैं। ध्यान रखें कि आपकी सारी चेन अलग तरह की हों और उनकी लंबाई भी अलग हो।

अंगूठी-

नेकलेस और ब्रेस्लेट की तरह अंगूठीयां भी लेयल में आती है। यह भी महिलाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। आप इसे एक सादी गोल्ड रिंग के साथ डायमंड की रिंग पहन सकती हैं। इसे आप कई तरह से भी पहन सकती हैं।