चक्रफूल का इस्तेमाल कर दूर करें मुहांसे, जानें इस्तेमाल का तरीका

Loading

चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रोडक्ट्स का यूज़ करती हैं। खासकर वह महिलाएं जिनके चेहरे पर मुहांसे होते हैं, वह न जाने क्या कुछ नहीं ट्राय कर लेती हैं। जिनकी ऑयली स्किन होती है, वह लोग ज़्यादा मुहांसों से परेशान रहते हैं। ऑयली स्किन के लोगों को किसी भी तरह के कैमिकल प्रोडक्ट या दवाई इस्तेमाल करने से पहले सौ बार सोचना पड़ता है। क्योंकि कोई भी प्रोडक्ट साइड इफेक्ट करके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी चेहरे के मुहांसों से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाएं। पिंपल और एक्ने से छुटकारा पाने के लिए आप चक्रफूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
चक्रफूल एक मसाला है जिसका इस्तेमाल खाना पकाने में किया जाता है। चक्रफूल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह चेहरे से रिंकल्स दूर करता है और निखार लाता है। चक्रफूल स्किन को टाइट करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं इसके पेस्ट को बनाने की विधि…

सामग्री-

  • 5 चक्रफूल
  • आधा लीटर पानी

विधि और इस्तेमाल का तरीका- 

  • 10-20 मिनट के लिए आप चक्रफूल को पानी में डालकर धीमी आंच पर उबाल लें।
  • अब उसे ठंडा होने दें और कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं और रात भर लगा छोड़ दें। 
  • सुबह उठकर आप साफ पानी से अपना चेहरा धो लें। आप ऐसा हर रोज़ करें। कुछ दिनों में फायदा नज़र आएगा।