सर्दियों में जरूर करें मूंगफली व गुड़ का सेवन

Loading

-सीमा कुमारी

सर्दियों के मौसम में अक्‍सर लोग मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्‍की खाना पसंद करते हैं। खासकर, लोहड़ी के अवसर पर इसे बड़े ही चाव के साथ खाया जाता है।  मूंगफली और गुड़ से बनी साधारण सी दिखने वाली ये चिक्‍की आयरन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है |चलिए आज जानते हैं,  मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्‍की खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

  • फाइबर से भरपूर मूंगफली व गुड़ का सेवन शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म बूस्ट भी करता है। इससे वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।
  • मूंगफली और गुड़ खाने से बालों की चमक बढ़ती है। इसलिए सर्दियों में लोग अक्सर मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्‍की खाना पसंद करते हैं।
  • मूंगफली और गुड़ का कॉम्बिनेशन कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल करता है, जिससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है। अगर आप भी दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रोजाना मूंगफली और गुड़ का सेवन करें।
  • मूंगफली की तासीर गर्म होती हैं, इसलिए शरीर अंदर से गर्म रहता है। गुड़ चीनी का बेहतर विकल्प हैं। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी हो उन्हें गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए।
  • साधारण-सी दिखने वाली ये चिक्‍की आयरन, विटामिन और मिनरल से भरपूर होती है। वहीं, मूंगफली इम्यूनिटी बूस्टर होती है, इसलिए सर्दी में होने वाली वायरल व बैक्टीरियल इंफेक्शन, सर्दी-खांसी, जुकाम से बचाव रहता है।
  • गुड़ खाने के महिलाओं को भी कई फायदे हैं जैसे पीरियड्स पेन से राहत, हड्डियों की मजबूती और एनीमिया की समस्या में। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के लिए भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।
  • मूंगफली में मौजूद ट्रिप्टोफेन तनाव, एंग्जायटी, डिप्रेशन को दूर रखता है। इसके अलावा इसका सेवन मूड़ को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

नोट -मूंगफली खाने के तुरंत बाद अगर आप पानी पीते हैं तो खांसी की समस्या हो सकती है। ज्यादा मूंगफली खाने से स्किन एलर्जी, पेट खराब, एसिडिटी, सूजन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए गुड़ का दिन में 5 ग्राम से ज्यादा सेवन ना करें। दोनों की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे खाने के बाद 1 गिलास गर्म दूध पीएं। इससे कोई नुकसान नहीं होता।