दुर्घटना में 19 मजदूर समेत 23 घायल

  • सिरोंचा व कुरखेडा तहसिल की घटना

Loading

कुरखेडा/सिरोंचा.  धान रोपाई के लिए मजदुरों को लेकर जानेवाली पीकअप वाहन पलटने से हुई दुर्घटना में 19 मजदूर व दुपहिया की आमने सामने  टक्कर लगने से 4 ऐसे कुल 23 लोग घायल होने की घटना आज बुधवार, 13 अगस्त को सिरोंचा व कुरखेडा तहसिल में घटी.  दुर्घटना में 13  महिला घायल होने की जानकारी है. दो अलग अलग दुर्घटना में 23 लोग गंभीर घायल होने से आज का दिन जिले के सिरोंचा व कुरखेडा तहसिल में काला दिन साबित हो रहा है.

कुरखेडा तहसिल के वाघेडा के मजदूर धान रोपाई के लिए पिकअप वाहन से येंगलखेडा में जा रहे थे. इस दौरान कुरखेडा-मालेवाडा मार्ग के सालईटोला गाव नजीक वाहन चालक का वाहन से नियंत्रण छुटने से सुबह 9 बजे के दौरान वाहन पलटा. इसमें 13 महिलाओं समेत 19 घायल हुए. घायलों में 6 लोगों की हालत गंभीर होने की जानकारी है. घायल होनेवालों का नाम सभी वाघेडा निवसी हिना शेंडे (30), कुसूम नागोसे (50), मोनिका दरवडे (20), पिंकी दरवडे (18), जयंत दरवडे (20), संगीता दरवडे (38), कविता देव्हारे (36), रामू देव्हारे (40), यादव शेंडे (35), गणेश नेवारे (21), पूनम पंधरे (20), गीता देव्हारे (40), गुड्डू नेवारे (30) ,सचिन मुंगणकर (22), गोपिका दुमाने (40), योगिता राऊत (35), दर्शना सहारे (25), इंदू मंडकाम (40), सरिता मेश्राम (35) है.

इनमें से पिंकी दरवडे, यादव शेंडे, कुसूम नागोसे, मोनिका दरवडे, गणेश नेवारे व सरिता दुमाने 6 लोगों की हालत गंभीर होकर उन्हें कुरखेडा के उपजिला अस्पताल में प्रथमोपचार करने के बाद उन्हें गडचिरोली के जिला सामान्य अस्प्ताल में रेफर किया गया है. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा के तहसिलध्यक्ष नाजुक पुराम, पूर्व तहसिलध्यक्ष राम लांजेवार ने अस्पताल में जाकर घायलों की पुछताछ की. 

दुपहिया आमने सामने टकराई
वहीं सिरोंचा शहर से 1 किमी की दूरी पर स्थित असरअल्ली-सिरोंचा मार्ग पर दो दुपहिया की आमने सामने टकराकर हुई दुर्घटना में 4 लोग गंभीर घायल होने की घटना दोपहर 2 बजे के दौरान घटी. दुपहिया दुर्घटना में घायल होनेवालों के नाम दोनों झिंगानूर निवासी येल्ला पेंटा आत्राम (27), पेंटा पिडा आत्राम (48), दोनों असरअल्ली निवासी  अशोक बापु नगोडी (24), रमेश केरकरी (55) है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार येल्ला आत्राम झिंगानूर से असरअल्ली की ओर जाते समय सामने से आनेवाली दुपहिया को जोरदार टक्कर लगी. इसमें येल्ला आत्राम व पेंटा आत्राम के पैर को गंभीर चौट आई. व अशोक नगोडी के पैर को तथा रमेश केरकरी के सिर पर चौट आई. दुर्घटना की जानकारी असरअल्ली पुलिस थाने में दी गई. जानकारी प्राप्त होते की पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुए. उपस्थित नागरिकों के सहयोग से घायलों को उपचार हेतु असरअल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया. प्रथमउपचार के अंत में घायलों की गंभीर स्थित ध्यान में लेकर उन्हें सिरोंचा ग्रामीण अस्पताल में उपचार हेतु रेफर किया गया. घटना की शिकायत असरअल्ली पुलिस थाने में दर्ज की गई होकर आगे की जांच पुलिस कर रही है.