Re-appointment of MP-ashok-nete

भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा स्थायी समिति के सदस्य पद पर सांसद अशोक नेते की दूसरी सरी बार नियुक्ति की गई है।

Loading

गडचिरोली. भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा स्थायी समिति के सदस्य पद पर सांसद अशोक नेते की दूसरी सरी बार नियुक्ति की गई है।2019 में दूसरी बार सांसद चुने जाने पर  अशोक नेते की उक्त समिति में नियुक्ति की गई थी। इस समिति द्वारा उर्जा से संबंधित सभी विषयों पर विचार विनिमय कर ऊर्जा क्षेत्र में भारत की प्रगति करना, निर्माण होनेवाली समस्या दूर करना ऊर्जा क्षेत्र नए नए योजना बनाने, उर्जा की क्षमता बनाने के लिए उपाययोजना करना, सांसद द्वारा सुचित किए गए विषयों पर चर्चा कर वैसा प्रस्ताव केंद्र सरकार को पेश करना आदि कार्य समिति के माध्यम से की जाती है।

गत कार्यकाल में सांसद अशोक नेते ने ऊर्जा संबंधी विषयों पर अनेक प्रश्न समिति में रखे। वहीं गडचिरोली-चिमूर लोकसभा क्षेत्र की बिजली संदर्भ की समस्या, नई बिजली वाहिनी, ऊर्जा केंद्र व किसानों कृषि पंपों के संदर्भ में विषय समिति में रखकर केंद्र सरकार का इस ओर ध्यानाकर्षण किया था। उनके इस कार्यशैली के मद्देनजर  केंद्र सरकार ने दूसरी बार केंद्रीय ऊर्जा समिति पर सांसद नेते का चयन किया है। उनकी नियुक्ति पर अनेकों ने अभिनंदन किया है।