File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    स्वस्थ शरीर के लिए हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का उचित मात्रा में होना बहुत जरूरी है। शरीर में खून की कमी होने एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है। इसकेअलावा,कई तरह की शारीरिक समस्‍याएं (Physical Problems) होने लगती हैं, जैसे – कमजोरी, चक्कर आना, अनिद्रा, थकावट जैसी समस्याएं के साथ कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते इसका इलाज कर लिया जाए।अगर आप अपनी डाइट (Diet) को बेहतर कर लें, और इसमें खून बढ़ाने वाली कुछ चीजें शामिल कर लें, तो आपके शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है। आइए जानें कौन सी चीजें अपने डेली डाइट में शामिल करें-

    • अंकुरित अनाज का सेवन करने से इम्यूनिटी के साथ ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ता है। रोजाना नाश्ते में अंकुरित अनाज जैसे मूंग, चना, मोठ और गेंहू आदि में नींबू का रस मिलाकर खाना फायदेमंद होता है।
    • अनार में पोटेशियम और फाइबर के साथ-साथ आयरन, विटामिन ए, सी और ई भी पाए जाते हैं। अनार शरीर में खून की मात्रा बढ़ाता है और सिर दर्द, उदासी, सुस्ती और थकावट जैसे एनीमिक लक्षणों से भी लड़ता है।
    • विटामिन सी से भरपूर नींबू इम्यूनिटी के साथ, हीमोग्लोबिन भी बढ़ाता है। ऐसे में खून की कमी दूर करने के लिए डेली डाइट में नींबू शामिल करना बेस्ट ऑप्शन है। 
    • हरा साग आयरन और विटामिन-सी के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है। ऐसे में पालक का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। क्योंकि साग में विटामिन ए, बी 9, और ई, कैल्शियम, फाइबर और बीटा-कैरोटीन भी होता है। ये सभी शरीर से एनीमिया को दूर करते हैं।
    • केला भी आयरन का अच्छा स्त्रोत है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल बढ़ाया जा सकता है।
    • मुट्ठी भर सोयाबीन को रात भर भिगोएं और सुबह उठकर इसे ताजा-ताजा खाएं. सोयाबीन में भरपूर आयरन पाया जाता है।
    • खून बढ़ाने के लिए गुड़ में मूंगफली मिलाकर खाना बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल तेजी से बढ़ता है।
    • इन सभी घरेलू उपायों को अपनाकर शरीर में हो रही खून की कमी को आप  दूर कर सकते हैं।