File Photo
File Photo

    Loading

    -सीमा कुमारी

    फल खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि फल में कई मिनरल्स, न्यूट्रिशन समेत कई अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।लेकिन,क्या आप जानते हैं, कि कई फल ऐसे हैं जिन्हें भोजन (लंच या डिनर) के बाद भूलकर भी नहीं खाना चाहिए।  अगर आप ये फल खाते हैं, तो ये फायदे कम और नुकसान ज्यादा करते हैं। आइए जानें उन फलों के बारे में जिनका सेवन खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए…

    • एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, फल खाने का सही समय होता है, सुबह।  आयुर्वेद भी यही कहता है। खट्टे फल छोड़कर बाकी फल खाली पेट खाना सर्वोत्तम है।  
    • तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। इसे गर्मी में ठंडा करके खाने से शरीर को काफी लाभ मिलता है। लेकिन, रात में खाना खाने के तुरंत बाद इसे खाने से इनडाइजेशन की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे खाने का सही समय दोपहर में माना जाता है।
    • एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आम का भी सेवन खाने के बाद बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि, इसमें शुगर की मात्रा बहुत होती है, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकता है।  डायबिटीज के मरीज तो बिल्कुल भी इसका  सेवन न करें। क्योंकि,  इसकी तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे खाने से एक घंटा पहले या बाद में खाने की सलाह दी जाती है।
    • पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर का सेवन भी खाने के बाद बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। लेकिन, अंगूर हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अंगूर की तासीर ठंडी होने की वजह से ये शरीर में नमी बनाए रखता है। वहीं, खाना खाने के तुरंत बाद इसका भी सेवन न करने की सलाह दी जाती है।
    • एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, जो भी फल खाएं, उसे सूर्यास्त (sunset) से पहले खा लें, क्योंकि ज्यादातर फलों में नैचरल शुगर होता है। यह हमारे शरीर को ऊर्जा देने का काम करती है। रात के समय फल खाने से हम उस ऊर्जा का उपयोग नहीं कर पाते हैं, तो उस एनर्जी के कारण हमें समय पर नींद नहीं आ पाती है। इसके अलावा जिन फलों को आप छिलके सहित खा सकते हैं, उन्हें छिलके के साथ ही खाएं। जैसे सेब, नाशपाती, अमरूद, चीकू आदि। इन फलों के छिलके फाइबर युक्त होते हैं और इनमें बड़ी मात्रा में पोषण होता है। ऐसे में ये फल खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है।