Pomegranate

    Loading

    -सीमा कुमारी 

    अनार( pomegranate ) का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।  इसके सेवन से शरीर में खून (  Blood )का लेवल बढ़ता है।  इसके  अलावा, यह स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है।  अनार में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कई लोगों के लिए अनार काफी नुकसानदायक (Harmful ) भी होता है। ऐसे में इन लोगों को अनार खाने से  बचना  चाहिए. आइए जानें किन लोगों को अनार का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।  

    • हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक,शुगर के मरीज ( Diabetes Patients ) को अनार नहीं खाना चाहिए।क्योँकि अनार मीठा होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक है।
    • यदि आपको स्किन(Skin ) से संबंधित कोई भी दिक्कत है तो ऐसे में अनार का सेवन करने से  बचना चाहिए।  ऐसा इसलिए क्योंकि अनार का सेवन करने से आपकी स्किन पर लाल चकत्ते पड़ सकते हैं।
    • एक्सपर्ट्स बताते है कि , जिन लोगों को एसिडिटी( acidity )की समस्या रहती है, उन्हें अनार का सेवन नहीं करना चाहिए।  क्योंकि अनार की तासीर ठंडी होती है।जिसके वजह से खाना ठीक तरह से डाइजेस्ट नहीं होता है।
    • खांसी से परेशान व्यक्तियो को अनार का सेवन  नहीं करना चाहिए ।क्योँकि इससे संक्रमण बढ़ सकता है। इसलिए खांसी की परेशानी है तो अनार से दूर रहने में ही भलाई है।
    • लो ब्लड प्रेशर ( Low Blood Pressure ) लोगों को भी अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। इसका सेवन लो ब्लड प्रेशर वालो के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

    इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही अनार का सेवन करें।