पेट दर्द से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    Loading

    नई दिल्ली : वर्तमान में बढ़ते काम के साथ हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ गयी है। इसके चलते हमारे खान-पान पर इसका काफी असर पढ़ रहा है। अनियमित खानपान की वजह से हमें पेट दर्द की समस्या से रोजाना गुजरना पड़ता हैं। आज हम आपके लिए पेट दर्द से निजात पाने के लिए कुछ खास घरेलू नुस्खे लेकर आये हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…
     

    मेथी दाना 

     

    मेथी दाना हमारे पाचन तंत्र तथा पेट दर्द के लिए बेहद असरकारक है। मेथी दाने को धीमी आंच पर थोड़ा भून लें और फिर उसे पीसकर पाउडर बना लें। इसका रोजाना भूके पेट सेवन करें। 
     

    अनार दाना 

     

    अनार दाना में कई गुणकारी तत्व होते है इसके सेवन से हमें पेट दर्द से राहत मिलती हैं।  
     

    अदरक 

     
    रोजाना चाय बनाते सम्मी चाय में अदरक पीसकर डाले इसके उपयोग से पचनक्रिया अच्छी रहती हैं। 
     

    पुदीना 

     

    प्राकृतिक उपायों में से एक है पुदीना इसका हो सके उतना सेवन करे ये हमारे पेट के लिए बेहद उपयुक्त है। 

     

    एलोवेरा जूस 

    बाजार के दवाइयों का उपयोग करने से बेहतर है की हम प्राकृतिक चीजों को अपनाएं इसलिए एलोवेरा जूस  पिए इससे आपको पेट दर्द के समस्या से आराम मिलेगा।