About 120 passengers were unloaded after boarding the flight

Loading

ओडिशा: ओडिशा के झारसुगुड़ा से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में बिठाने के बाद करीब 120 यात्रियों को उतार दिया गया। स्पाइस जेट की फ्लाइट में कतिथ तौर पर खराबी होने के कारण प्लेन चल नहीं पाया। एक यात्री ने बताया की एयरलाइंस की तरफ से यात्रियों के लिए रहने खाने की कोई व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया है। एयरपोर्ट से आयीं तस्वीरों में सभी यात्री नाराज़ दिखाई दे रहे हैं। पैसेंजर्स ने बताया कि अगली फ्लाइट कब होगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।