air india
File Photo

    Loading

    नई दिल्लीः एयर इंडिया (Air India) की दिल्ली (Delhi) से नेवार्क (Newark) की एक फ्लाइट (Flight) को गुरुवार सुबह बीच रास्ते में वापस लैंड करना पड़ा। फ्लाइट के रिटर्न होने की वजह प्लेन में मिले एक चमगादड़ (Bat) बताई जा रही है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-105 DEL-EWR के लिए लोकल स्टैंडबाय इमर्जेंसी घोषित की गई थी।दरअसल दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के करीब 30 मिनट बाद इस फ्लाइट को वापस दिल्ली में लैंड किया गया।

    बताया जा रहा है कि, विमान में चमगादड़ होने के बात सामने आने के बाद पायलट ने इसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल से फ्लाइट में चमगादड़ होने की बात की थी जिसके बाद फ्लाइट के वापस लौटने का फैसला लिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से फ्लाइट ने गुरुवार को 2:20 पर उड़ान भरी थी। टेकऑफ के करीब 30 मिनट बाद फ्लाइट में चमगादड़ होने की बात सामने आई जिसके बाद विमान को वापस लैंड कराया गया।

    जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के बाद वाइल्‍डलाइफ स्‍टाफ को मौके पर बुलाया गया और उन्होंने इस चमगादड़ को फ्लाइट से बहार निकाला। एक रिपोर्ट में इस मामले में आगे जानकारी देते हुए कहा गया है कि, विमान के यात्रियों को दूसरे विमान में शिफ्ट करके नेवार्क के लिए रवाना किया गया।

    एयर इंडिया की फ्लाइट AI-105 DEL-EWR ने सुबह 11.35 बजे नेवार्क में लैंडिंग किया। इस मामले के सामने आने के बाद डीजीसीए ने पूरी रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि, मुमकिन है, केटरिंग वाहनों से लोडिंग के समय चमगादड़ ने फ्लाइट में प्रवेश किया होगा।