monsoon
File Photo

    Loading

    नयी दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान-निकोबार द्वीप समूह (Southwest Monsoon Andaman-Nicobar Islands) पहुंच गया है। इससे संकेत हैं कि मानसून जल्द ही मुख्य भूभाग में भी पहुंच जाएगा। आईएमडी ने बताया, ‘‘21 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से (Southern part of Bay of Bengal), निकोबार द्वीप समूह, समूचा दक्षिण अंडमान सागर और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ भाग में दक्षिण-पश्चिम मानसून आ गया है।”

    पिछले सप्ताह आईएमडी ने कहा था कि सामान्य तारीख से एक दिन पहले 31 मई को केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

    इस मौसमी परिघटना से चार महीने के बारिश के मौसम की शुरुआत होती है। आईएमडी ने इस साल मानसून के सामान्य रहने की संभावना जतायी है।