vaccination
Representative Image

    Loading

    नयी दिल्ली: देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 22.75 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 33,57,713 खुराक शुक्रवार को दी गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि 18-44 आयु समूह के 16,23,602 लोगों को शुक्रवार को टीके की पहली खुराक दी गई जबकि इसी समूह के 31,217 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। अब तक 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इस समूह के कुल 2,58,45,901 लोगों ने टीके की पहली खुराक ली है, जबकि 1,18,299 लोगों को टीके की दूसरी खुराक मिली है। इस समूह के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत एक मई से हुई थी। 

    मंत्रालय ने बताया कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है। देश में अब तक 22,75,67,873 टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 99,44,507 स्वास्थ्यकर्मियों को पहली खुराक जबकि 68,40,415 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। इसमें अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 1,60,45,747 लोगों को टीके की पहली खुराक जबकि 86,34,525 कर्मियों को दूसरी खुराक दी गई है। 

    मंत्रालय के अनुसार 18-44 आयु समूह के 2,58,45,901 लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक और 1,18,299 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है। इसके अलावा 45-60 साल उम्र के 6,96,94,235 लोगों को पहली खुराक और 1,11,86,697 को दूसरी खुराक दी गयी है तथा 60 साल से अधिक उम्र के 6,01,48,354 लोगों को पहली खुराक और 1,91,09,193 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। मंत्रालय ने बतााया कि टीकाकरण अभियान के 140 वें दिन (चार जून) को 33,57,713 खुराक दी गई। (एजेंसी)