प्रवासी मजदुर (Photo Credits-ANI Twitter)
प्रवासी मजदुर (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    मुंबई: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप कम होने की बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र (Maharashtra) सहित देश के कुछ राज्यों में कोविड ने तांडव मचाया हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है की क्या इन जगहों पर लॉकडाउन लगने जा रहा है। हालांकि महाराष्ट्र की उद्धव सरकार (Uddhav Govt) ने सूबे में मिनी लॉकडाउन (Lockdown) लगाया हुआ है। लेकिन संख्ती के नियमों के बीच प्रवासी मजदुर (Migrant Workers) एक बार फिर अपने राज्य लौट रहे हैं। पुणे, मुंबई और राजधानी दिल्ली सहित अन्य जगहों से प्रवासी मजदूर अपने घर वापस लौट रहे हैं। 

    बता दें कि मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से बड़ी संख्या में मजदुर अपने घर लौट रहे हैं। पिछले साल लगाए गए लॉकडाउन में कई तरह की तकलीफें झेल चुके मजदुर किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। जबकि दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से पिछले कई दिनों में बड़ी तादात में प्रवासी मजदुर अपने घर लौट रहे हैं।

    ज्ञात हो कि कोरोना संकट के बीच दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही कई तरह की अन्य रोक भी लगाई गई है। बावजूद इसके कोविड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में प्रवासी मजदूरों के मन में सवाल है कि लॉकडाउन लग सकता है।

    वहीं पुणे में भी प्रवासी मजदुर अपने गाँव जाने को मजबूर हैं। पुणे के रेलवे स्टेशनों पर भीड़ दिख रही है। महाराष्ट्र और एमपी में फिलहाल वीकेंड लॉकडाउन भी चल रहा है।  

    उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने आज आंकड़े जारी कर बताया की पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 1 लाख 26 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 685 की मौत हुई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 66 हजार के पार चली गई है।