Petrol
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. जहाँ एक तरफ कोरोना के चलते लोगों की जान हलकान हो रही है। वहीं अब देश भर में ईंधन (Fuel Rates) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखि जा रही है। इस क्रम में अब घरेलू बाजार में सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आज यानी शनिवार 10 जुलाई को फिर पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) बढ़ाए हैं। आज पेट्रोल (Petrol) के दाम में 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई जबकि वहीं डीजल (Diesel) 26 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इस प्रकार दिल्ली के बाजार में पेट्रोल 100.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

    जानें क्या हैं आज के रेट :

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

     

    डीजल

    दिल्ली

    100.91

    89.88

    मुंबई

    106.93

    97.46

    कोलकाता

    101.01

    92.97

    चेन्नई

    101.67

    94.39

     

    रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाते हैं  तेल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें कितना है, अब आपके शहर में आजपेट्रोल-डीजल का रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।