rahul gandhi
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है। यह जानकारी खुद कांग्रेस ने दी है। हालांकि, कुछ देर बाद इसे बहाल कर दिया गया। अभी यह बात स्पष्ट नहीं हो पाई है कि आखिर राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट क्यों निलंबित किया गया था।

    कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और इसे बहाल करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। तब तक, वह अपने अन्य एसएम प्लेटफार्मों के माध्यम से आप सभी से जुड़े रहेंगे और हमारे लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनके कारण के लिए लड़ते रहेंगे। जय हिन्द!”

    सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में रेप पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली तस्वीर को लेकर राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था। तस्वीर को ट्विटर ने शुक्रवार की रात को ही हटा दिया था।

    दरअसल दिल्ली के नागल गावं में एक 9 वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई दी गई थी। इसके बाद राहुल गांधी ने इस पीड़िता के परिजनों की फोटो ट्विटर पर शेयर की। जिसके चलते राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर को नोटिस जारी करते हुए उस फोटो को डिलीट करने को कहा था।

    आयोग ने ट्विटर पर लिखा था कि, “बच्ची के परिजनों की तस्वीर को ट्वीट करके उसकी पहचान को उजागर करना पॉक्सो कानून का उल्लंघन है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग इसका संज्ञान लेते हुए ट्विटर इंडिया को नोटिस जारी करता है कि वह इस पोस्ट को हटाए।”