republic-day-2021-top-10-patriotic-songs-26-january-2021
File Photo

आजादी के लिए लंबे संघर्ष ने हजारों-लाखों देशभक्तों को पैदा किया।

Loading

नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस (Republic Day) भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष1950 को इसी दिन भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया। फिर वर्ष 1950 में 26 जनवरी को इस संविधान को एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया। आजादी के लिए लंबे संघर्ष ने हजारों-लाखों देशभक्तों को पैदा किया।

आजाद हवा में सांस लेने के लिए देश के हजारों-लाखों लोगों ने हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। इन्हीं वीरों को सलामी देने और नौजवानों में आजादी की अलख जगाने के लिए तमाम लेखकों और गीतकारों ने देशभक्ति पर रूह को छू लेने वाले गीत लिखे।

देशभक्ति के गानों में सबसे पहला गीत अगर किसी के भी ज़हन में आता है तो वह गाना है…

1. ‘ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा

ये शुभ दिन है हम सब का, लहरा लो तिरंगा प्यारा

पर मत भूलो सीमा पर, वीरों ने हैं प्राण गंवाए

कुछ याद उन्हें भी कर लो – 2

जो लौट के घर ना आए -2

ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी,

जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी -2′

कवि प्रदीप के लिखे इस गीत को सी। रामचंद्र ने कंपोज किया और स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी। इस गाने को 27 जनवरी 1963 को भारत-चीन युद्ध खत्म होने के लगभग दो महीने बाद ही नेशनल स्टेडियम में लाइव परफॉर्म किया गया। 

2. मशहूर फिल्म हकीकत का गीत ‘कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों, अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। दृश्य में एक सैनिक को गोली लगने के बाद वह अपने साथियों को देश की रक्षा करने के लिए गीत गाकर आग्रह करता है और अपनी जान नौछावर कर देता है।

3. शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर बनी फिल्म शहीद का गाना ‘मेरा रंग बसंती चोला, मा…ए..रंग दे बसंती चोला’ आज भी इस विशेष मौके पर सबकी ज़ुबान पर सबसे पहले यही गाना आता है। इस गीत के लेखक स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल थे।

4. शहीद फिल्म के गीत ‘ऐ वतन, ऐ वतन, हमको तेरी कसम, तेरी राहों में जान तक लुटा जाएंगे’ देशभक्ति का प्रमुख गाना है। मुकेश का गाया हुआ यह गीत आज भी जब सुनाई देता है। देश से प्यार करने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है।

5. फिल्म काबुलीवाला का प्रसिद्ध गाना ‘ऐ मेरे प्यारे वतन, ऐ मेरे बिछड़े चमन, तुझपे दिल कुर्बान’ खासतौर पर जो देश की तारीफ में  हर हिन्दुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा कर देता है।

6. देशभक्ति की लौ जलाता फिल्म ‘सिकंदर-ए-आजम’ का ‘जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, वो भारत देश है मेरा’ में भारत की ऐसी उत्तम व्याख्या है जिससे सुन देश का हर नागरिक फुला नहीं समाता है।

7. फिल्म ‘पूरब-पश्चिम’ में मनोज कुमार पर अभिनीत यह गीत ‘है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं, भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं’ श्रोता के पूरे तन-बदन में बिजली उत्तपन कर जाता है।

8. फिल्म उपकार में जब मनोज कुमार ‘मेरे देश की धरती, सोना उगले, उगले हीरे-मोती’ गाते हैं तो लगता है कि देश की धरती से सोना-चांदी और हीरे-मोती निकलते हैं। 

9. फिल्म लीडर का गीत ‘अपनी आजादी हम हरगिज मिटा सकते नहीं, सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं’ अपनी मातृभूमि के प्रति समर्पण को दर्शाता है। यह गीत आज भी लोगों का पसंदीदा है।

10. लिस्ट में अंतिम किंतु फिर भी सबसे पसंदीदा फिल्म कर्मा का गीत ‘हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए, दिल दिया है, जान भी देंगे, ऐ वतन तेरे लिए’। ये हम सबका धर्म है कि हम अपने देश की आजादी को बरकरार रखने के लिए मुमकिन प्रयास करें।