
नई दिल्ली. आखिर लंबे समय से महंगाई की तगड़ी मार झेल रहे आम लोगों को अब थोड़ी-बहुत राहत मिली है। दरअसल आज यानी महीने के पहले दिन यानी 1 अप्रैल 2023 को तेल विपणन कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए LPG सिलेंडर (LPG Cylinder) के दामों के बड़ी कटौती कर दी है।
जी हां, अप्रैल के पहले दिन कमर्शियल LPG रसोई गैस सिलेंडर (19 KG) को लेकर बड़ी राहत मिली है। आज यानी 1 अप्रैल को व्यावसायिक रसोई गैस की कीमतों में 92 रुपये की बड़ी कटौती की गई है। हालांकि वहीं घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में कोई भी नया बदलाव नहीं किया गया है। मतब 14.2 किलो के गैस सिलेंडर के रेट बीते महीने की तरह ही हैं।
19 kg Commercial LPG cylinder prices reduced by Rs 91.50. 19 kg commercial cylinder will cost Rs 2,028 in Delhi. No change in domestic LPG prices: Sources
— ANI (@ANI) April 1, 2023
बीते महीने केंद्र ने घरेलू रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसी तरह, सरकार ने मार्च में वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोतरी की थी और अब जा यानी शनिवार 1 अप्रैल 2023 को 92 रुपये की बड़ी कटौती की गई है।
कहां कितना है अब कमर्शियल LPG सिलेंडर के रेट
- दिल्ली: ₹2028/सिलेंडर
- कोलकाता: ₹2132/सिलेंडर
- मुंबई: ₹1980/सिलेंडर
- चेन्नई: ₹2192.50/सिलेंडर
घरेलु LPG सिलेंडर के रेट
- दिल्ली: ₹1,103/सिलेंडर
- कोलकाता: ₹1129/सिलेंडर
- मुंबई: ₹1112.5 /सिलेंडर
- चेन्नई: ₹1118.5 /सिलेंडर
बता दें कि, पेट्रोलियम कंपनियां हर नए महीने की पहली तारीख को एलपीजी, एटीएफ, केरोसीन तेल आदि के दामों की समीक्षा करती हैं और इनमें बदलाव करती हैं। यह भी पता हो कि, कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल मुख्य रूप से रेस्तरां और होटलों में किया जाता है। इनके सिलेंडर का आकार भी बड़ा होता है। वहीं घरेलू गैस के सिलेंडर में जहां 14.2 किलोग्राम गैस भरी जाती है वहीं कमर्शियल गैस के सिलेंडर में 19 किलो एलपीजी गैस भरी जाती है।