Arvind Kejriwal

Loading

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, आज दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम (Delhi Crime Branch) मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal ) के घर फिर नोटिस देने जाएगी। जानकारी हो कि, केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि BJP ने AAP के 7 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश की है, साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी है।

अब क्राइम ब्रांच टीम इसी संबंध में आरोपों के खिलाफ जांच में शामिल होने के लिए केजरीवाल के बयान लेना चाहती है। बीते शुक्रवार को पुलिस की एक टीम CM केजरीवाल के घर गई थी। मगर दिल्ली पुलिस के सूत्रों की मानें तो, CM केजरीवाल ने नोटिस लेने से मना कर दिया। क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम आतिशी के घर भी गई। मगर उन्होंने भी इस नोटिस नहीं लिया।

दरअसल कुछ दिनों पहले ही दिल्ली BJP इकाई ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा को एक शिकायत सौंपी थी और उनसे आप के आरोपों की जांच करने को कहा था। इस बाबत दिल्ली BJP बोली कि, हमने कहा था कि, CM केजरीवाल बस सनसनी पैदा करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। केजरीवाल के झूठ के पीछे का सच अब उजागर होने वाला है। वह जांच से नहीं भाग सकते। उन्हें तो जांच का सामना करना ही पड़ेगा।