COUNTING
Pic : ANI

    Loading

    नई दिल्ली. जहाँ अब से कुछ ही देर में पांच राज्यों के शुरुआत रुझान आना शुरू हो जाएंगे।  वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), उत्तराखंड (Uttrakhand), गोवा (Goa), मणिपुर (Manipur) और पंजाब (Punjab) में कोविड-19 दिशानिर्देश का पालन करते हुए आज यानी गुरुवार 10 मार्च सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक स्थिति स्‍पष्‍ट होने की संभावना है। इन पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सात चरणों में 10 फरवरी से सात मार्च के बीच हुए थे।  

    जी हाँ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और पंजाब के लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया था। इसी बाबत आज उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, गोवा की 40, उत्तराखंड की 70 और मणिपुर की 60 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।   

    जानिए चुनावों से जुड़ीं 14 बड़ी और प्रमुख बातें बातें

    1. इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मतगणना के लिए 50,000 से अधिक अधिकारियों को तैनात किया गया है।  प्रक्रिया की निगरानी के लिए पांच राज्यों में 650 से अधिक मतगणना पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।
    2. बता दें कि आबादी के देश के सबसे बड़े राज्‍य उत्तरप्रदेश  में सात चरणों में वोटिंग हुई थीं, यहां 403 विधानसभा सीटें हैं।   उत्तराखंड में 70, पंजाब में 117, मणिपुर में 60 और 40 विधानसभा सीटों के लिए इस बार चुनाव हुए हैं।  
    3. इस बार वोटों की गिनती के लिए लगभग 1,200 मतगणना हॉल बनाए गए हैं जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से परिणाम दर्ज किए जाएंगे।  
    4. वहीं आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, मतगणना प्रक्रिया से पहले और बाद में मतगणना केंद्रों को पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा।   
    5. वहीं सोशल डिस्‍टेंसिंग की गाइडलाइंस को सुनिश्चित करने के लिए, हवा के उचित प्रवाह, खिड़कियों और निकासी पंखे के साथ मतगणना हॉल पर्याप्त रूप से बड़े होने चाहिए।   ऐसे निर्देश दिए गए हैं।   
    6. इसके साथ ही यदि फुल वैक्‍सीनेशन के बावजूद अगर किसी को बुखार या सर्दी जैसे कोविड के लक्षण हैं तो उसे काउंटिंग सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। 
    7. प्रत्येक मतगणना अधिकारी और सुरक्षा कर्मियों को मास्क, सैनिटाइज़र, फेस शील्ड और हाथ के दस्ताने भी इस बार प्रदान किए जाएंगे।  
    8. बता दें कि पंजाब को छोड़ शेष चारों राज्‍यों में BJP को सरकार बनाने के लिहाज से इस बार सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।   
    9. वहीं सात मार्च को आखिरी चरण की वोटिंग के बाद तमाम Exit polls के अनुमान भी आमतौर पर BJP के पक्ष में ही है।   हालांकि उत्‍तराखंड और गोवा में सीटों के लिए इस बार कड़े संघर्ष का अनुमान लगाया जा चूका है।   
    10. Exit polls के मुताबिक देश की सियासत में अग्रणी भूमिका निभाने वाले उत्तरप्रदेश में BJP और  सहयोगी पार्टी 232 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही हैं, कांग्रेस को 4 और बसपा को 17 सीटों पर सफलता मिलने का अनुमान है जबकि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी 150 सीटें हासिल कर सकते हैं।  
    11. वहीं तमाम Exit polls के मुताबिक, पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को इस बार बहुमत मिल सकता है।   उसे वहां 70 के आसपास सीटें मिल सकती हैं और फिलहाल सत्तासीन कांग्रेस को अब शायद सिर्फ सिर्फ 25 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है।   पंजाब में ही BJP का सबसे खराब प्रदर्शन रहने की संभावना है।  
    12. वहीं उत्तराखंड के लिए Exit polls के मुताबिक कांग्रेस और सत्तासीन BJP के बीच इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।  ज्‍यादातार अनुमानों के अनुसार, उत्‍तराखंड में BJP फिर सबसे ज्‍यादा सीटें हासिल कर सकती है।   
    13. गोवा में भी Exit polls के मुताबिक कांग्रेस और सत्तासीन BJP के बीच ज़ोरदार और कांटे मुकाबला देखने को मिल सकता है, और दोनों ही पार्टियां इस बार बहुमत से दूर रह सकती हैं।   हालांकि अन्य अनुमानों के मुताबिक, यहाँ BJP सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।   
    14. Exit polls कि मानी जाए तो, मणिपुर में सत्तारूढ़ BJP फिर दोबारा यहाँ सरकार बना सकती है, और कांग्रेस को BJP की तुलना में लगभग आधी सीटों पर ही इस बार सिमट सकती है।