Assembly Election 2023, Exit Poll

Loading

नई दिल्ली. तेलंगाना (Telangana) में 119 विधानसभा सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है। इससे पहले मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में वोटिंग हो चुकी है। इन सभी राज्यों के नतीजे 3 दिसंबर हो आएंगे। लेकिन इससे पहले आज एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे सामने आना शुरू हो गए हैं।

छत्तीसगढ़ एग्जिट पोल

सबसे पहले बात करते हैं छत्तीसगढ़ की। एग्जिट पोल के छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इनमें से किसी की भी सरकार बन सकती है। राज्य में इन दोनों पार्टियों में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। इंडिया टुडे एक्ससिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 90 में से 46-50 सीटें मिलते दिख रही है। जबकि, भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, अन्य को 1-5 सीटें मिलते दिख रही है। कांग्रेस को 42% और भाजपा को 41% वोट मिलने का अनुमान है। दोनों पार्टियों के बीच सिर्फ 1 फीसदी का फासला है। राज्य में 90 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था।

ABP के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90 में से 41-53 सीटें मिलने का दिख रही है। जबकि, भाजपा को 36-48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-4 सीटें मिलने की संभावना है।

TV9 के एग्जिट पोल के रुझान के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 35-45 और कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने की संभावना है। राज्य में दोनों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है।

मध्य प्रदेश एग्जिट पोल

वहीं, TV9 के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कुर्सी खतरे में हैं। यहां कांग्रेस सत्ता में आ सकती है। कांग्रेस को 111-121 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी को 106-116 सीटें मिलते दिख रही है। वहीं, अन्य के खाते में 0-6 सीटें जाती दिख रही है।

राजस्थान एग्जिट पोल

TV9 के एग्जिट पोल के मुताबिक राजस्थान में भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कुर्सी भी खतरे में हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती दिख रही है। राज्य में भाजपा को 100-110 और कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान हैं। राज्य में हर पांच साल में सरकार बदलती है और यहां वहीं होते दिख रहा है।

तेलंगाना एग्जिट पोल

TV9 के एग्जिट पोल के मुताबिक तेलंगाना में BRS और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। यहां, BRS को 48-58 सीटें मिले दिख रही है। जबकि, कांग्रेस को 49-59 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं, BJP को 5-10 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के AIMIM को 6-8 सीटें मिलने की संभावना है।

तेलंगाना में BRS को 42% प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान हैं। जबकि, कांग्रेस को 41.4 प्रतिशत, भाजपा को 15 प्रतिशत और AIMIM को 1.6% वोट मिलने का अनुमान हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में BRS को 88 सीटें मिली थी। कांग्रेस को 19, भाजपा को 01 और अन्य के खाते में 11 सीटें गई थी।

मिजोरम एग्जिट पोल

मिजोरम में ZPM (जोराम पीपल मूवमेंट) की लहर दिखाई दे रही है। इंडिया टुडे एक्ससिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य में ZPM को 28-35 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को सिर्फ 3-7 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 2-4  और भाजपा को 0-2 मिलने की संभावना है।