भाजपा में शामिल हुई बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल

नई दिल्ली: भारत को बैटमिंटन में एक अलग मुकाम पर पहुंचाने वाली खिलाड़ी साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। साइना के साथ साथ उनकी बहन चंद्रांशु भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा मुख्यालय में

Loading

नई दिल्ली: भारत को बैटमिंटन में एक अलग मुकाम पर पहुंचाने वाली खिलाड़ी साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। साइना के साथ साथ उनकी बहन चंद्रांशु भी भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की मौजूदगी में साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों बहनें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मिली। साइना नेहवाल से पहले रेसलर योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट भी भाजपा में शामिल हुए थे।  

बीते वर्ष साइना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाए अभियान की सराहना भी की थी। दिवाली के दौरान ‘भारत की लक्ष्मी’ नाम का अभियान पीएम मोदी द्वारा शुरू किया गया था, जिसकी नेहवाल ने सराहना करते हुए कहा था, ‘महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें सम्मानित करने के अभियान के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया।’ 

भारतीय महिला बैटमिंटन को एक विश्व स्तर पर साइना ने एक अलग मुकाम दिलाया हैं। वर्ष 2012 में सायना ने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक भी जीता था। साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री  और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं। उनका विवाह बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप से हुआ है। 

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल के नाम 24 इंटरनेशनल खिताब दर्ज हैं। साल 2009 जहां साइना नेहवाल दूसरे नंबर पर रह चुकी हैं तो वहीं 2015 में नंबर का ताज भी पहन चुकी हैं। साइना के भाजपा से जुड़ जाने के बाद भाजपा को पार्टी के लिए एक और बड़ा चेहरा और सपोर्ट मिल जाएगा। दिल्ली चुनाव को देखते हुए भाजपा ने यह कदम उठाया हैं और सायना भी दिल्ली चुनाव को देखते हुए भाजपा के लिए प्रचार करने को तैयार हैं।