ANI
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/जलपाईगुड़ी. पश्चिम बंगाल (West Bengal) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के जलपाईगुड़ी (Jlpaigudi) में बीते बुधवार शाम मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान मल नदी में तेज बहाव के चलते 8 लोगों की डूबने से उनकी मौत हो गई। 

    मामले पर जलपाईगुड़ी के एसपी देवर्षि दत्ता ने बताया कि अभी 20-25 लोग लापता हैं। वहीं हादसे की खबर लगते ही NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत और बचाव अभी कार्य जारी है। वहीं DM मौमिता गोदारा बसु का कहना है कि, हादसे में  8 लोगों की मौत हुई है। इन मरने वालों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, करीब 40 लोग अभी भी एक आईलैंड में फंसे हुए हैं। NDRF की टीम लोगों को बचाने में जुटी है। अब तक यहां से 50 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

    मिली खबर के मुताबिक, बीते बुधवार  देर शाम लोग मल नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। इस दौरान नदी में अचानक तेज बहाव आ गया, मूर्ति विसर्जन के लिए पानी में घुसे कई लोग इसकी चपेट में आ गए। वहीं जानकारी लगते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रशासन ने JCB की मदद से लोगों को ढूंढने का काम शुरू कर दिया है।

    हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख 

    वहीं जलपाईगुड़ी हादसे की खबर लगने पर PM मोदी ने भी दुख जताया है। इस बाबत PMO की ओर से ट्वीट किया गया कि, “दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुए हादसे से दुखी हूं। अपनों को खोने वालों के प्रति संवेदना” :PM मोदी।