Mamta Banerjee
Photo: ANI/Twitter

Loading

नई दिल्ली/कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (CM Mamta Banerjee) बाल-बाल दुर्घटना से बच गईं है।  मिली जानकारी के अनुसार, आज यानी मंगलवार को जलपाईगुड़ी से लौटते समय CM ममता बनर्जी का हेलीकॉप्टर आंधी और बारिश की चेपट में गया।  

दरअसल राज्य की मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर जलपाईगुड़ी के क्रांति से बागडोगरा के लिए रवाना हुईं थी।  उसी समय तेज बारिश शुरू हो गई।  पायलट ने तुरंत हेलीकॉप्टर को साफ आसमान की ओर मोड़ दिया।  कुछ ही देर में उनके हेलीकॉप्टर की सेवक एयरबेस पर आपात लैंडिंग कराई गई।  फिलहाल हेलीकॉप्टर में सभी सुरक्षित हैं। 

खबर के अनुसार, लो विजिबिलिटी के कारण CM ममता बनर्जी के हेलिकॉप्टर की सेवोक एयरबेस पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ममता जलपाईगुड़ी के क्रिन्टी में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद बागडोगरा जा रही थीं। मामले पर TMC नेता राजीब बनर्जी का कहना है कि वे बिल्कुल सुरक्षित हैं।

बता दें कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते सोमवार से चुनाव प्रचार शुरू की है।  CM ममता ने कूचबिहार से पंचायत चुनाव के लिए चुनाव प्रचार शुरू किया था।  उसके बाद आज यानी मंगलवार को वे जलपाईगुड़ी में चुनावी सभा को पहुंची थी। 

वहीं जलपाईगुड़ी में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद उनका वापस कोलकाता लौटने का कार्यक्रम था।  लेकिन बारिश के चलते अब ऐसा माना जा रहा है कि वह सड़क मार्ग से बागडोगरा एयरपोर्ट जाएंगी।  वहां से वह वापस कोलकाता लौट सकती हैं।