bhagwant mann baby

Loading

नई दिल्ली/चंडीगढ़: पंजाब (Punjab) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार यहां के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के घर एक खुबसूरत बेटी ने जन्म लिया है। यह जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल अकाउंट पर देते हुए कहा है कि ‘जच्चा और बच्चा’ दोनों ही स्वस्थ और सकुशल हैं। इससे पहले बीते जनवरी 2024 में CM मान ने खुद पत्नी गुरप्रीत कौर के प्रेग्नेंट होने की सूचना दी थी।https://twitter.com/BhagwantMann/status/1773246407333286003

जी हां, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर पिता बन गए हैं। इस बाबत CM मान की ओर से सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर एक पोस्ट कर बेटी के जन्म की जानकारी दी गई है। वहीं पंजाब के CM ने कहा कि भगवान ने उन्हें यह तोहफा दिया है। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

पता हो कि, गुरप्रीत कौर, मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूसरी पत्नी हैं। इन दोनों ने बीते 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में शादी की थी। ये शादी सिख परंपराओं और आनंद कारज के अनुसार ही किया गया था। गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली हैं और वे पेशे से एक डॉक्टर हैं। डॉ। गुरप्रीत कौर CM भगवंत मान से उम्र में 16 साल छोटी हैं।

वहीं इस शादी से पहले साल 2015 में भगवंत मान ने अपनी पहली पत्नी इंदरजीत कौर से तलाक ले लिया था। अपनी पहली शादी से उनके दो बच्चे भी हैं। उनकी पहली बेटी का नाम सीरत कौर और बेटे का नाम दिलशान हैं। दोनों कई मौकों पर अपने पिता और CM भगवंत मान के साथ भी दिखे हैं।

वहीं CM मान के राजनीतिक पार्टी ‘आप’ की बात करें तो इस समय इस समय दिल्ली की राजनीति देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां शराब घोटाले में अब आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी फिलहाल जेल में बंद हैं। उन्हें कोर्ट ने ED हिरासत में भेजा हुआ है।