
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट ने देश में लागू प्रधानमंत्री अन्न योजना को छह बढ़ने की मंजूरी दे दी है। शनिवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। जिसके तहत अब 31 अक्टूबर 2022 तक गरीब तबकों को मुफ्त में राशन मिलता रहेगा। ज्ञात हो कि, यह योजना 31 मई 2022 को समाप्त होने वाली थी। इस बात की घोषणा प्रधानमंत्री ने दी।
देश के 80 करोड़ से अधिक लोग उठा सकेंगे लाभ
पीएम मोदी किये अपने ट्वीट में लिखा, भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे।
भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे। pic.twitter.com/gasprUJIhK
— Narendra Modi (@narendramodi) March 26, 2022
ज्ञात हो कि, कोरोना संकट के दौरान मार्च 2020 में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना का एलान किया गया था। गरीब कल्याण अन्न योजना का मकसद कोरोना महामारी के दौरान लोगों को हुई परेशानी को दूर करना था। शुरुआत में इस योजना को अप्रैल-जून 2020 की अवधि के लिए लॉन्च किया गया था, लेकिन बाद में इसे 30 नवंबर तक बढ़ा दिया गया था। इसके बाद इसे 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया गया