shrdhha
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. आज श्रद्धा मर्डर केस (Shrdhha Murder Case) को लेकर एक बड़ा और अहम खुलासा हुआ है। दरअसल, फॉरेंसिक जांच में श्रद्धा के मर्डर होने की अब पुष्टि हो चुकी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मिली हड्डियों से श्रद्धा के पिता का DNA मैच हुआहै। वहीं फॉरेंसिक टीम ने पुलिस को ये भी बताया है कि उन्हें आरी से श्रद्धा की बॉडी को काटने के भी अनेकों निशान मिले हैं।

    दरअसल एक निजी मीडिया चैनल ने बताया कि, फोरेंसिक टीम ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में बाकायदा मौखिक जानकारी दी है। इस पूरी रिपोर्ट देने में कुछ दिन का और वक्त लगेगा। वहीं पुलिस के द्वारा जमा किए एग्ज़ाबिट की जांच के बाद शुरुआती जांच में हुई श्रद्धा के कत्ल की अब पुष्टि हुई है। देखा जाए तो इसे कानूनी तौर पर पुलिस के लिए यह बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

    जानकारी दें कि, मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी। इन आरोपों के अनुसार, आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए थे। जिन्हें रखने के लिए उसने एक फ्रिज भी खरीदा था। इसके बाद वह रोज रात में शव के टुकड़े को महरौली स्थित जंगल में फेंकने जाता था। उसने ऐसा करीब 20 दिन तक किया था।