BJP

    Loading

    नई दिल्ली. अब से कुछ देर पहले BJP ने उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) की एक लोकसभा सीट और बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की अपनी सूची जारी कर दी है। इसके अनुसार उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से डिंपल यादव के खिलाफ अबकी बार BJP ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। 

    वहीं विधानसभा सीटों की बात करें तो, राजस्थान में सरदारशहर विधानसभा सीट से अशोक कुमार पिंचा को इस बार टिकट मिला है। इसके अलावा बिहार के कुरहानी से केदार प्रसाद गुप्ता को टिकट दिया है जबकि छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर से ब्रह्मानंद नेताम को BJP द्वारा उम्मीदवार बनाया गया है।

    जानकारी दें कि, ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ (प्रत्येक में एक-एक सीट) तथा उत्तर प्रदेश के मैनपुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और खतौली विधानसभा सीट में उपचुनाव भी आगामी 5 दिसंबर को होना है।

    इन सबमें से बात अगर उत्तरप्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट की करें तो, समाजवादी पार्टी ने इस बार डिंपल यादव (Dimple Yadav) को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाने के पीछे तर्क यह है कि, मुलायम सिंह यादव की सीट पर अखिलेश यादव चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। ऐसे में डिंपल यादव को ही मैदान में उतारा गया है। उनके चुनाव मैदान में होने से मतदाताओं से सीधे जुड़ाव भी होगा। 

    बता दें कि, मैनपुरी लोकसभा सीट को समाजवादी पार्टी का गढ़ भी माना जाता है। यहां साल 1996 के बाद से ही इस सीट पर सपा की कब्जा है। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर सपा के सामने अपना वर्चस्व बचाने की बड़ी चुनौती है।