Photo - Social Media
Photo - Social Media

    Loading

    नई दिल्ली : भारत से अंग्रेजों (British) को तो बहुत पहले ही भगा दिया गया था। सालों पहले ही हम उनकी कैद से आजाद भी हो गए थे, लेकिन अभी तक उनकी एक निशानी ‘जॉर्ज क्रॉस’ (George Cross) भारतीय नौसेना के फ्लैग पर रह गई थी। नौसेना के ध्वज में इस  बदलाव की मांग काफी समय से की जा रही थी। जहां नौसेना की मांग को अब पूरा कर दिया गया है। 

    ऐसा है नौसेना का नया ध्वज 

    गौरतलब है कि नौसेना (Navy) के इस नए झंडे उद्घाटन आज यानि 2 सितंबर को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)द्वारा किया गया। आज से भारतीय नौसेना को एक नया ध्वज मिला है। बता दें कि नौसेना के इस नए झंडे से जॉर्ज क्रॉस’ का निशान हटाकर ऊपरी कैंटन पर राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय प्रतीक के साथ एक नीला अष्टकोणीय आकार बनाया गया है। 

     

    क्या है सेंट ‘जॉर्ज क्रॉस’ का निशान 

    बता दें कि सफेद रंग के किसी भी प्लेन वास्तु पर लाल क्रॉस को सेंट जॉर्ज क्रॉस के रूप में जाना जाता है। जो कि एक ईसाई योद्धा के नाम पर रखा गया था। इसका इस्तेमाल इंग्लैंड के फ्लैग के रूप में भी काम करता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह एक ऐसा निशान भी है जो 1190 के दौर में इंग्लैंड और लंदन जैसे शहर में अंग्रेजी जहाजों की पहचान करने के लिए जाना जाता है।