BADAL
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. जहां एक तरफ बीते मंगलवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) मोहाली के फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital)) में दुखद निधन हो गया। वहीं अब आज सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि, केंद्र सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा भी की है।

मामले पर मिली खबर के अनुसार पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर अभी चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में ही है। आज यहां से करीब सुबह 10 बजे पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ के सेक्टर-28 स्थित शिरोमणि अकाली दल के हेडक्वार्टर ले जाया जाएगा। इसके बाद फिर दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीररखा जाएगा। इसके बाद अंतिम यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर पंजाब के मुक्तसर साहिब स्थित बादल परिवार के पैतृक गांव बादल पहुंचेगी। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

जानकारी दें कि, पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे बादल को रविवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया गया था। वहीं बीते साल जून में गैस्ट्राइटिस और ब्रोन्कियल अस्थमा की शिकायत के बाद बादल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके पहले बीते साल फरवरी में, उन्हें पोस्ट-कोविड स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। इस दौरान उनके हृदय और फेफड़े की जांच भी हुई थी। प्रकाश सिंह बादल 95 वर्ष के थे।