chandrayaan
Pic: ISRO

Loading

नई दिल्ली. जहां आज शाम ठीक 6 बजकर 4 मिनट पर भारत सहित पूरा विश्व उस ऐतिहासिक पल का साक्षी होगा, जब विक्रम लैंडर (Vikram Lander) चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसके साथ ही यह पहली बार होगा जब चंद्रमा (Moon) के साउथ पोल (South Pole) पर कोई देश पहुंचेगा। इस ऐतहासिक पल के साथ ही भारत चंद्रमा पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश भी बन जाएगा।

फिलहाल विक्रम लैंडर अब चांद की सतह के बिल्कुल करीब है, वहीं यह लैंडिंग प्रोसेस शुरू कर चुका है। इसके साथ ही आज शाम को चांद की सतह पर उतरतने के बाद इसके साथ गया प्रज्ञान रोवर बाहर आएगा और आगे के मिशन पर काम करेगा। इसरो का यह मिशन 14 दिन का है, यानी लगातार 14 दिन तक रोवर काम करके चांद से कई जानकारियां इकट्ठा करेगा और धरती तक भेजेगा।

इधर देश के सभी लोग चंद्रयान 3 के लिए उत्साहित हैं और इसकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं आज देश के कई प्रमुख तीर्थों और मंदिरों में विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की मनिकामना को लेकर पूजा की जा रही है। वहीं चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका के वर्जीनिया के एक मंदिर में प्रार्थना भी की जा रही है। 

गौरतलब है कि, इसके पहले बीते 9 अगस्त को ISRO चेयरमैन एस सोमनाथ ने विक्रम की लैंडिंग को लेकर कहा था- ‘अगर सब कुछ फेल हो जाता है, कुछ भी काम नहीं करता है, फिर भी यह (विक्रम) लैंड करेगा, बशर्ते एल्गोरिदम ठीक और सटीकता से काम करें।’ अगर सॉफ्ट लैंडिंग में सफलता मिली तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

आज यहां देखें चंद्रयान लैंडिंग को Live

आज आप इस ख़ास मौके के गवाह बन्ने के लिए, नीचे दिए गए इन लिंक्स पर क्लिक करके Live देख सकते हैं। इन सभी वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिए गए हैं, जिन पर क्लिक कर आप सीधा प्रसारण शुरू होने के बाद आसानी से देख सकते हैं। 

  • इसमें ISRO की आधिकारिक वेबसाइट – www.isro.gov.in 
  • ISRO यूट्यूब चैंनल लिंक – www.youtube.com 
  • ISRO फेसबुक लिंक – www.facebook.com दिए गए लिंक पर एक क्लिक कर आप विक्रम लैंडर चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण देख सकते हैं।