bipin rawat
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे (Helicopter Accident) में देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) निधन हो गया है। उनके निधन से पूरा भारत शौक में डूबा हुआ है। साथ ही उनके चले जाने से भारत ने अपना एक वीर खो दिया है। लोग उन्हें अपने-अपने अंदाज़ में अंदिम विदाई दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर बिपिन रावत का एक वीडियो तेज़ी से वायरल (Bipin Rawat Dance Video) हो रहा है। जिसमें CDS बिपिन रावत डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। 

    बिपिन रावत के ये पुराने वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। उनका यह वीडियो लोगों का दिल छू रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर भावुक भी हो रहे हैं। बिपिन रावत के इस डांस वीडियो को देखकर लोग इसे जमकर शेयर भी किए जा रहे हैं। इस वीडियो में वह गोरखा रेजिमेंट के लोगों के साथ गोरखा गाने पर डांस कर रहे हैं। जिस अंदाज में बिपिन रावत डांस कर रहे हैं वह लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    सोशल मीडिया पर बिपिन रावत के इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद जा रहा है। इस वीडियो को देखकर हर कोई उनकी याद में डूब गया है। जिस तरह CSD बिपिन ने देश की सेवा की है वह काबिल-ए-तारीफ था। उनकी ईमानदारी केवल देश में ही नहीं विदेश में भी काफी पूजनीय है। कई दिग्गजों ने, मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। इसके अलावा अन्य देशों के राष्ट्र प्रमुखों ने भी उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।     

    बता दें कि, बीते बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हेलीकॉप्टर में CSD बिपिन रावत के साथ उनकी पत्नी और 12 लोग सवार थे। जिनमें से 13 लोगों की मौत हो गई है, वहीं ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बच गए हैं। बिपिन रावत का कल यानी शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। जबकि उनका पार्थिव शरीर आज ही दिल्ली पहुंचेगा।