photo credit twitter - social media
photo credit twitter - social media

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली में भाषण देते हुए कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बहुत ही अमर्यादित टिप्पड़ी सामने आया है। सत्याग्रह आंदोलन में केंद्र के विरोध में सुबोध ने कहा, ‘हिटलर की राह चलेगा तो, हिटलर की मौत मरेगा। आपको बता दें कि, अग्निपथ योजना और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सत्याग्रह आंदोलन कर रही है। जहां अपने भाषण में सुबोध ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। जिसके बाद से ही कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय की काफी निंदा हो रही है।

    वहीं, विवाद के बाद जब उनसे प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी से पूछिए। उन्होंने भी ये नारा जरूर लगाया होगा। यह नारा है- जो हिटलर की चाल चलेगा, वो हिटलर की मौत मरेगा। उससे पूछें कि वह कौन सा रास्ता अपना रहे हैं। उन्होंने जर्मनी के तानाशाह शासक हिटलर से पीएम की तुलना की और काफी बुरा-भला कहा है।

    कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए आगे कहा कि, हिटलर ने भी एक ऐसी ही संस्था बनाई थी, जो सेना के ही बीच में कथित खाकी की तरह कम करता था। जिसके बाद उन्होंने कहा जो हिटलर की राह चलेगा वो हिटलर की ही मौत मरेगा। उन्होंने आगे कहा कि, बीजेपी ने हमारी 2 से 3 तीन बार छल से सरकार को गिराने का का काम किया है। पीएम नरेंद्र मोदी मदारी की तरह देश की सत्ता पर काबिज होकर अब तानाशाही का रूप धारण कर लिए हैं। नरेंद्र मोदी ने हिटलर से भी कठोर इतिहास का निर्माण किया है। जिसके लिए जनता उनको कभी माफ नही करेगी।