FARMERS-PROTEST

Loading

नई दिल्ली: एक बार फिर दिल्ली (Delhi) का रामलीला मैदान किसानों (Farmers Protest) की गूंज और हुंकार सुनने के लिए तैयार है। जी हां, आज यानी 14 मार्च को  जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत होने जा रही है। वहीं संयुक्त किसान मोर्चे की कॉल के बाद बड़ी संख्या में पंजाब से किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। 

पुलिस ने किसानों के सामने राखी ये शर्तें 

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने 1भी जवाहर लाल नेहरू मार्ग स्थित रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत के लिए परमिशन दे दी है। लेकिन इस बार किसान ट्रैक्टर, ट्रालियों से नहीं बल्कि बसों और ट्रेनों के जरिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने किसानों को 5,000 से अधिक संख्या में एकत्र नहीं होने, ट्रैक्टर नहीं लाने, रामलीला मैदान में कोई मार्च नहीं करने की शर्त के साथ ही आज ‘किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करने की अनुमति दे दी है।

किसानों को दोपहर 2:30 बजे के बाद अपना कार्यक्रम समाप्त होने के तुरंत बाद मैदान खाली करने के लिए कहा गया है। वहीं पुलिस ने यह भी कहा कि, अगर वे वादे का पालन नहीं करते हैं और दिल्ली में कानून-व्यवस्था भंग करने में शामिल होते हैं तो सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

आज होगा  राजधानी में भारी ट्रैफिक जाम

उन्होंने बताया कि महापंचायत के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने यात्रियों को मध्य दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कों से बचने के लिए यातायात सलाह भी जारी की है। किसान संगठनों का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने कहा है कि वे रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत’ आयोजित करेंगे, जहां सरकार की नीतियों के खिलाफ ‘लड़ाई तेज करने’ का प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

इस बाबत SKM ने बीते मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि दिल्ली पुलिस ने उसे 14 मार्च को रामलीला मैदान में महापंचायत आयोजित करने और दिल्ली नगर निगम प्रशासन के सहयोग से पार्किंग स्थान और पानी मुहैया कराने, शौचालय और एम्बुलेंस जैसी अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दे दिया है।