satyendra-jain
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली.  राजधानी दिल्ली से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में चक्कर आने से गिर गए।  गौरतलब है कि, इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।  ऐसे में बीते एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 

जानकारी हो कि, बीते 23 मई को भी वह तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे।  सफदरजंग के डॉक्टरों का कहना था कि जेल के बाथरूम में गिरने से उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट आई है।  साथ ही ये भी कहा कि पिछले एक साल में उनका वजन 35 किलो कम हो गया है।  मामले पर सफदरजंग के डॉक्टरों ने बीते सोमवार को चेकअप के बाद बताया था कि सत्येंद्र जैन को स्पाइनल इंजरी की गंभीर समस्या है।  

जेल के बाथरूम में गिरने के कारण उन्हें यह समस्या हुई है।  हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि रीढ़ की हड्डी आई चोट कितना नुकसानदेह है? डॉक्टरों ने ये भी बताया है कि इस चोट की वजह से ही उनकी तबीयत और भी बिगड़ी है।  

गौरतलब है कि, तिहाड़ जेल में पिछले एक साल से उन्होंने केवल फल खाया है।  कोई भी रेगुलर डाइट नहीं ली है।  पका भोजन न लेने की वजह से उनको सीवियर मस्कुलर लॉस हुआ है। जानकारी एक अनुसार एक साल में सत्येंद्र जैन का करीब 35 किलोग्राम वजन कम हो चूका है।  सत्येंद्र जैन ने कोर्ट से कहा था कि वो धार्मिक परंपराओं का पालन कर रहे हैं और मंदिर गए बिना पका भोजन नहीं खाते हैं।