PHOTO- ANI
PHOTO- ANI

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के साथ पूरे उत्तर भारत (North India) में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है। कई राज्यों में शीतलहर के साथ घना कोहरा (Fog) छाया हुआ है। ठंड से बचने के लिए लोग आग ताप रहे हैं। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार राजधानी दिल्ली में आज और कल यानी 26 दिसंबर को शीतलहर चलेगी इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में आगामी 2 दिनों तक शीतलहर चलेगी वही पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। इस बीच घना कोहरा भी छाया रहेगा। राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

    देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ती ठंड और शीत लहर जारी है जिसकी वजह से शहर में कोहरा छाया हुआ देखा गया। दिल्ली में आज और कल यानी 26 दिसंबर को शीतलहर चलेगी इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

    वहीं महाराष्ट्र में भी तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। क्रिसमस के दिन हवा के साथ ठंड पड़ रही है। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं।  इसके साथ ही राजस्थान के सीकर, चुरु और भरतपुर जैसे जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि आगामी कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट आएगी। इस साल जिसमें कुछ दिन ही बचे हैं कड़ाके की ठंड पड़ेगी।