red-sea-attack

Loading

नई दिल्ली: एक बड़ी खबर के अनुसार हुती विद्रोहियों ने फिर लाल सागर में एक और जहाज पर हमला किया है। बीते तीन दिनों में अब तीसरे जहाज पर हमला हुआ है। CHEM RANGR नाम के अमेरिकी जहाज पर मार्शल आइलैंड का झंडा लगा था। हुती विद्रोहियों ने जहाज पर दो बैलेस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) से अचानक हमला किया tha।

जानकारी दें कि इससे पहले बीते गुरूवार अदन की खाड़ी में ड्रोन हमले (Drone Attack) की चपेट में आए एक मर्चेंट शिप जेंको पिकार्डी को भी इंडियन नेवी ने मदद पहुंचाई थी। मदद के लिए कॉल मिलने के एक घंटे के भीतर ही इंडियन नेवी का ख़ास वॉरशिप INS विशाखापत्तनम मदद के लिए मौके पर पहुंच गया था। 

दरअसल INS अदन की खाड़ी और अरब सागर एरिया में एंटी पायरेसी (समुद्री लुटेरे विरोधी) मिशन पर तैनात है। एक घंटे के भीतर ही INS एमवी जेंको पिकार्डी  के पास पहुंच गया। आग पर नियंत्रण पाया गया और नेवी के स्पेशलिस्ट ने डेमेज एरिया का निरीक्षण किया। पूरी तरह जांच के बाद ही जब सबकुछ सुरक्षित पाया गया तो मर्चेंट शिप फिर अपने आगे के सफर के लिए रवाना हो गया।

इस बाबत US सेंट्रल कमांड फोर्स के मुताबिक ये हमला भी हूती विद्रोहियों ने किया था। जिसके करीब तीन घंटे बाद ही अमेरिका  फोर्स ने भी हूती के ठिकाने पर स्ट्राइक की। जानकारी दें कि रेड सी पर लगातार हूती विद्रोहियों का हमला जारी है और अमेरिका भी हूतियों के ठिकानों पर बम बरसा रहा है।