modi

Loading

नई दिल्ली. मिस्र (Egypt) की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra) आज मिस्र में अल-हकीम मस्जिद पहुंचे । PM मोदी अपने मिस्र दौरे के दूसरे दिन के कार्यक्रम में शामिल हुए।  इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री भारतीय सैनिकों को भी श्रद्धांजलि दी।  इसके साथ ही उन्होंने आज मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात की।

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मिस्र के काहिरा में हेलियोपोलिस युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक राष्ट्रमंडल ने बनवाया है। यह उन 3,799 भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने इजिप्ट में प्रथम विश्व युद्ध में जांबाजी से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी थी।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात की। इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिस्र के मुफ्ती-ए-आजम डॉ।  शॉकी इब्राहिम अब्देल-करीम अल्लाम से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने और अतिवाद एवं कट्टरता के मुकाबले से संबंधित मुद्दों समेत भारत-मिस्र संबंधों पर चर्चा की थी। 

पता हो की, बीते शनिवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिन के दौरे पर इजिप्ट पहुंचे थे। वहां पहुँचने पर PM मोदी को एयरपोर्ट पर वहां के प्रधानमंत्री ने रिसीव किया था। उन्हें तब गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जानकारी दें की 1997 के बाद पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री मिस्र पहुंचा है। इसके साथ ही PM मोदी ने यहां भारतीय मूल के लोगों से एक आत्मीय मुलाकात की थी।