Varaprasad-Rao

Loading

नयी दिल्ली:तिरुपति के पूर्व सांसद वरप्रसाद राव रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इसके साथ ही पूर्व एयर चीफ मार्शल भदौरिया भाजपा में शामिल हुए।

तत्कालीन एयर चीफ मार्शल भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया था और वह कई पदों पर रहे। भदौरिया की गिनती वायु सेना के उन चुनिंदा पायलटों में होती हैं जिन्होंने राफेल विमान उड़ाया है। भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं के बीच गरुड़ अभ्यास के दौरान भदौरिया ने राफेल विमान उड़ाया था। भाजपा में शामिल होने के बाद भदौरिया ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘अद्भुत नेतृत्व’ और ‘अद्वितीय दूरदर्शिता’ से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प लिया है और इस दिशा में वह लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा कदम भी उठा रहे हैं। राव ने 2014 में वाईएसआर कांग्रेस के टिकट पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति से 16 वीं लोकसभा का चुनाव जीता था। वह तमिलनाडु कैडर के 1983 बैच के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी थे। सिविल सेवाओं में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने तमिलनाडु सरकार, चेन्नई के प्रधान सचिव सहित कई शीर्ष पदों पर कार्य किया। साल 2009 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।