Photo - Google Doodle
Photo - Google Doodle

    Loading

    मुंबई : गूगल डूडल के जरिए अक्सर उन लोगों को याद किया जाता है। जिनका हमारे जीवन में कुछ खास योगदान रहा हो। आज गूगल डूडल (Google Doodle) के जरिए  डॉ. भूपेन हजारिका की 96वीं जयंती (Birth Anniversary) मना रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कौन है या फिर इन्होने ऐसा क्या किया है जो इनकी जयंती गूगल डूडल के जरिये मनाया जा रहा है? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं। 

    कौन हैं डॉ. भूपेन हजारिका?

    डॉ भूपेन हजारिका (Dr. Bhupen Hazarika) एक बहुत ही मशहूर संगीतकार, गीतकार, कवि, अभिनेता और फिल्म निर्माता थे। जिनका जन्म आज ही के दिन 1926 में पूर्वोत्तर भारत में हुआ था। इनके अंदर एक नहीं कई खूबियां थी। डॉ भूपेन असम राज्य (Assam State) के रहने वाले थे, लेकिन वे सिर्फ असम में ही नहीं पूरे भारत में अपने कला को लेकर फेमस थे। उनके गीत और संगीत के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने असम राज्य की संस्कृति को अपनी कला के माध्यम से भारत के कोने-कोने तक पहुंचाया है।

    पुरस्कार 

    गौरतलब है कि डॉ भूपेन को उनके छह दशक के करियर में कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाज़ा गया था। जिनमें संगीत और संस्कृति में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म श्री और पद्म भूषण जैसे कई प्रतिष्ठित पुरस्कार शामिल हैं। इतना ही नहीं उन्हें मरणोपरांत 2019 में भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

    एजुकेशन 

    डॉ भूपेन हजारिका ने साल ने 1946 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर करने के बाद साल 1952 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से जनसंचार में पीएचडी की। जिसके बाद वो अमेरिका गीतों और फिल्मों पर अपना काम जारी रखने के लिए भारत लौट आए थे। बता दें इनकि मृत्यु 5 नवंबर 2011 को हुई थी।