हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आज श्री हरिहर आश्रम कनखल में ‘दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव’ का उद्घाटन किया। उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे।
तीन दिवसीय है महोत्सव
दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव तीन दिवसीय है। यह महोत्सव कार्यक्रम आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज के जूनाखाड़ा आचार्यपीठ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और ‘श्रीदत्त जयंती’ के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
#WATCH | Haridwar, Uttarakhand: Rashtriya Swayamsevak Sangh’s Sarsanghchalak Mohan Bhagwat along with Haryana CM Manohar Lal Khattar inaugurated the ‘Divine Spiritual Festival’ at Shri Harihar Ashram Kankhal Haridwar.
This three-day program is being organized as ‘Shridatt… pic.twitter.com/JKH7I6iiKj
— ANI (@ANI) December 24, 2023
कौन है अवधेशानंद महाराज
स्वामी अवधेशानंद महाराज नागा साधुओं के सबसे बड़े और पुराने समूह वाले जूना अखाड़े के प्रसिद्ध आचार्य महामण्डलेश्वर के रूप में विश्वविख्यात हैं। एक आध्यात्मिक गुरु होने के साथ-साथ वे हिंदू धर्म के महान संत और एक लेखक भी हैं।